फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hurry up: Four days left to exchange Rs two thousands notes, till now Rs 900 crore deposited in Meerut banks

करें जल्दी: दो हजार के नोट बदलने में अभी चार दिन बाकी, अब तक मेरठ के बैंकों में जमा हुए 900 करोड़ रुपये

Wed, 27 Sep 2023 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Sep 2023 11:09 AM IST
सार

19 मई 2023 को 2 हजार के नोटबंदी के आदेश के बाद मेरठ में 130दिन में 900 करोड़ रुपये की धनराशि जमा हुई है। सबसे ज्यादा मुद्रा एसबीआई में जमा की गई है। दो हजार का नोट जमा करने में अभी हालांकि चार दिन बाकी हैं। नोट जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

विज्ञापन
Hurry up: Four days left to exchange Rs two thousands notes, till now Rs 900 crore deposited in Meerut banks
दो हजार का नोट - फोटो : self

विस्तार

19 मई 2023 को 2 हजार के नोटबंदी के आदेश के बाद से अब तक जिले की बैंक शाखाओं में दो हजार के नोटों की करीब 900 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई। अकेले एसबीआई की 56 शाखाओं में 250 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा की गई। पीएनबी में यह राशि150 करोड़ की है। 

विज्ञापन


पिछले 130 दिनों में बैंकों में जमा दो हजार रुपये के नोटों के इस राशि की जानकारी विभिन्न बैंकों की करेंसी चेस्ट (लॉकर जहां से बैंक शाखाओं में पैसा भेजा जाता है) से मिली हैं। इन नोटों को जमा करने या बदलने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर है। 

विज्ञापन

बैंकों के विलय के बाद जिले में अर्ध सरकारी और प्राइवेट बैंकों की संख्या 30 है। इन बैंकों की 479 बैंक शाखाएं है। 19 मई को 2 हजार के नोटों का चलन से बाहर होने के आदेश के बाद शुरुआती दिनों में तेजी से नोट बदलने का कार्य शुरू हो गया। 

शहर में लगभग विभिन्न बैंकों की 13 करेंसी चेस्ट हैं। शाखाओं में यहीं से पैसा लाया और ले जाया जाता है। इन 130 दिनों में सर्वाधिक नोट एक्सचेंज एसबीआई, पीएनबी और कैनरा बैंक की शाखाओं में हुआ है।

विज्ञापन

बैंकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 900 करोड़ की धनराशि 2 हजार के नोट की शक्ल में जिले में जमा हुई है। अब 2 हजार के नोट जमा करने और एक्सचेंज करने के लिए चार दिन शेष रह गए हैं। बैंकों में अभी भी लोग नोट जमा करने के लिए आ रहे हैं। 

30 तक जारी रहेगा नोट बदलने का कार्य
जिले की सभी 479 बैंक शाखाओं में नोट एक्सचेंज का कार्य किया जा रहा है। करोड़ों रुपये बैंकों में दो हजार के नोट की शक्ल में जमा हुए हैं। दो हजार के नोटों को जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसके बाद किसी भी शाखा में नोट एक्सचेंज नहीं किए जाएंगे।  -सुशील कुमार मजूमदार, लीड बैंक मैनेजर, कैनरा बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed