फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hunger strike and sit-in of sanitation workers ended, nine got appointment letters

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल और धरना समाप्त, नौ को मिला नियुक्ति पत्र

Tue, 24 Jun 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 24 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike and sit-in of sanitation workers ended, nine got appointment letters
सहारनपुर। बिना नोटिस किए काम से हटाए जाने के विरोध में करीब दो सप्ताह से नगर निगम में धरना दे रहे सफाईकर्मियों ने सोमवार को धरना समाप्त कर दिया। सर्वदलीय पार्षदों ने महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपू गिरि से वार्ता करने के बाद सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान नौ लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

धरना समाप्त कराने वाले पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा, उप सभापति मुकेश गक्खड़, संजय गर्ग आदि ने बताया कि 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर नगर निगम ने 22 सफाईकर्मियों को बिना नोटिस किए अचानक हटा दिया था। उसके विरोध में सफाईकर्मी कई दिन से नगर निगम में धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि उनके परिवारों के किसी एक सदस्य को नौकरी पर रखा जाए। मांग नहीं माने जाने पर उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। सोमवार को सर्वदलीय पार्षदों ने पहुंचकर उनको जूस पिलाकर भूख हड़ताल और धरना समाप्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके एक-एक परिजन को काम पर रखने को भी नगर निगम राजी हो गया है। इस दौरान पार्षद राजेंद्र सिंह कोहली, नितिन जाटव, पार्षद राजीव, पार्षद सोपिन पाल, पार्षद सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed