फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hundred devotees left for Amarnath Yatra

बर्फानी बाबा के जयकारों के साथ भक्तों का पहला जत्था बाबा अमरनाथ के लिए रवाना

Wed, 28 Jun 2017 02:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 28 Jun 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
Hundred devotees left for Amarnath Yatra
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का जत्था रवाना

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए शिव भक्तों का पहला जत्था मंगलवार को मेरठ से रवाना हो गया। बर्फानी बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बाबा के दर्शन पाने के लिए भक्तों में उत्साह था। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष महानगर से सैकड़ों भक्त जाते हैं। मंगलवार को ईव्ज चौराहा से दो बसों में सवार होकर लगभग सौ भक्त यात्रा के लिए रवाना हो गये। ईव्ज चौराहे पर भक्तों को छोड़ने के लिए उनके परिवार वाले भी पहुंचे। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विज्ञापन


ईव्ज चौराहा से बस काली पलटन स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद यात्री पानीपत मार्ग होते हुए पहल गांव के लिए रवाना हुए। यात्रा के लिए जाने वालों में विजय आनंद, विवेक शर्मा, अजय शर्मा, मनोज शास्त्री, अंजू देवी, शांति देवी, प्रिंसी, चंचल, हर्षित आदि रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed