{"_id":"5b2e98a84f1c1b64068b7d37","slug":"hume-swast-patrkaarita-ki-jarurat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें स्वस्थ पत्रकारिता की जरूरत : डॉ. दिनेश शर्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें स्वस्थ पत्रकारिता की जरूरत : डॉ. दिनेश शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कामर्स भवन में आइडियल पत्रकार समिति की ओर से आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ गई हैं। आज के समय में प्रिंट मीडिया के एकाधिकार पर चैनलों का प्रभाव झलकता है। चैनल का प्रभाव अब ट्रांसफर होकर सोशल मीडिया की तरफ बढ़ गया है। ऐसे में हम अब स्वस्थ पत्रकारिता की जरूरत है, जो समाज की दशा और दिशा तय करने में मदद करे।
उन्होंने कहा कि मीडिया हमेशा संदेश संवाहक की भूमिका निभाता आ रहा है। मीडिया ही सरकार की अच्छाई व बुराई को आमजन तक पहुंचाता है। हालांकि मीडिया में आक्रमकता बढ़ी है, संचार क्रांति के इस युग में सूचना के सभी माध्यमों के सामने विश्वसनीयता को लेकर चुनौतियां बढ़ी हैं। समाज हित में मीडिया की जिम्मेदारी होती है, कि वह सकारात्मक चीजों को आगे बढ़ाए। सरकार मीडिया कर्मियों का शोषण न हो इसका ध्यान रखेगी।
उन्होंने कहा कि समय के अनुसार सरकार की प्राथमिकताएं भी बदली हैं। हमारी कलम, कर्म, आचरण में ताकत होनी चाहिए। क्योंकि मात्र दिखावा समाज में सम्मान नहीं दिला सकता। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व में मीडिया समाज में परिवर्तन लाने का कार्य करता था, मुनाफा नहीं। लेकिन आज हम व्यावसायिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं पत्रकार की तेजधार कलम, संस्थान के प्रभाव में प्रभावित तो नहीं हो रही। लेकिन आज भी भारतीय पत्रकारिता अन्य देशों की तरह ब्लैक मैलिंग नहीं करती। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज भी पत्रकारिता ऊंचाइयों को छू रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुबोध गर्ग ने किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक सत्यवीर त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पंकज मंगल, दिनेश गोयल, मुकेश कुमार गुप्ता, अनिल बादली मौजूद रहे।