फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hume mat padao

‘हमें मत सिखाओ, हम जानते हैं हमें क्या करना है’

Wed, 01 Feb 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 01 Feb 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
hume mat padao
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम की कार्रवाई के दौरान अलकरीम होटल संचालक द्वारा पुलिस को लाठियां न फटकारने की नसीहत देने पर सीओ कोतवाली गरमा गये। उन्होंने कह दिया कि हमें मत सिखाओ, हमें पता है कि क्या करना है।

विज्ञापन


दरअसल किसी हादसे की आशंका के चलते पुलिस नहीं चाहती थी कि होटल के आसपास लोग जमा हों। इसलिए पुलिस वहां जमा लोगों को लाठी फटकारकर हटा रही थी। जिस पर होटल संचालक ने पुलिस कर्मियों को ऐसा करने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। जिसके बाद होटल संचालक ने सीओ कोतवाली के पास जाकर कहा कि वह अपनी पुलिस को लाठियां चलाने से रोके। ऐसा करने से माहौल खराब हो सकता है। इस पर सीओ ने नाराज होकर संचालक से कहा कि  हमें मत सिखाओ। हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। कोई हादसा हो गया तो जवाब उन्हें ही देना है। इसलिए आप अपना काम करो और हमें अपना काम करने दो।
विज्ञापन


सर इस तरह से कुछ नहीं करेंगे

होटल संचालक द्वारा अपनी लेबर लगाकर खुद निर्माण तुड़वाया जा रहा था। लेकिन नगर निगम और एमडीए के कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं थे। दोपहर करीब दो बजे कर्मचारी बार-बार एसपी सिटी आफिस में बैठे अपर नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दे रहे थे। निगम की तकनीकी टीम के स्टाफ ने अफसरों से कहा कि सर उनके पास खड़े होकर काम करना होगा। अभी तक 10 प्रतिशत भी निर्माण नहीं तोड़ा गया। उनकी सलाह पर अफसर आगे बढ़े। लेकिन इसके बाद फिर से बखेड़ा कर उन्हें लौटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed