फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   humanity shy and a woman left her daughter in Muzaffarnagar

मानवता शर्मसार! 'नन्हीं परी' को छोड़ कलयुगी मां फरार, CCTV में पूरी घटना कैद

Thu, 07 Jun 2018 01:06 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Jun 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
humanity shy and a woman left her daughter in Muzaffarnagar
नवजात बच्ची का फाइल फोटो और सीसीटीवी में घटना कैद - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर शहर में मानवता शर्मसार हो गई। शहर में ऐसी ही एक घटना हुई है, जिसमें दो दिन की नवजात बच्ची को गर्म कंबल में लपेट कर किसी के घर के दरवाजे पर एक महिला छोड़ गई। मामला सिटी कोतवाली के खालापार की गुल्लरवाली गली का है। बच्ची बिलख कर रोई, तब गली में भीड़ जुट गई। बच्ची किसकी है? इस पर कोई जवाब नहीं मिला। डायल 100 को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल नवजात को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मासूम की हालत गंभीर है और उसे चाइल्ड केयर यूनिट में रखा गया है। 

विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे की है। खालापार की गुल्लर वाली गली में इसरार इलाही के घर की दहलीज के बाहर अचानक एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। इसरार की पत्नी फैमिदा ने दरवाजा खोला। देखा कि दरवाजे के बाहर कंबल में लिपटी एक बच्ची बिलख रही थी। चारों तरफ देखा, मगर कोई नजर नहीं आया। शोरशराबा हुआ और गली में भीड़ जुटने लगी। बच्ची किसकी है, कौन छोड़ गया है, किसी ने देखा है, जैसे सवाल भीड़ में उठने लगे। जवाब किसी के पास नहीं था। कोई रास्ता नहीं सूझा तो डायल 100 को सूचना दी गई, तब तक दिन निकल चुका था। मौके पर एसआई साधु सिंह, सिपाही नौनिहाल सिंह, जीप चालक मनीष पहुंच गए। टीम ने खालापार चौकी प्रभारी विनय शर्मा को बुला लिया। पुलिस ने तत्काल मासूम को स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय की चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया। बाल रोग विशेषज्ञों की टीम ने बच्ची की जान बचाने के ड्रिप्स और इंजेक्शन दिए। डॉ अनुज राजवंशी ने बताया कि बच्ची की हालत अभी गंभीर बनी है। बच्ची भूखी थी और उसमें शुगर की मात्रा भी बेहद कम थी। अगले दो दिनों में बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बच्ची का जन्म दो दिन पहले ही हुआ है।

विज्ञापन

अलीगढ़ के बाल विकास विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

humanity shy and a woman left her daughter in Muzaffarnagar
यूपी पुलिस

नवजात बच्ची के मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत उसकी रिपोर्ट अलीगढ़ के बाल विकास विभाग को दी जाएगी। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि एसएमसीयू में मासूम उपचाराधीन है। उसके जीवन की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। प्रशासन के माध्यम से बच्ची की विस्तृत रिपोर्ट बाल विकास विभाग को भेजी जाएगी। 

सीसीटीवी में कैद हुई कार सवार महिला, पुलिस जांच में जुटी
सीसीटीवी कैमरे ने नवजात बच्ची को छोड़ कर जाने का राज खोल दिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। इस मामले के बारे में कोतवाली सिटी प्रभारी अनिल कपरवान ने घटना की तहकीकात शुरू की तो गली में एक मकान के बाहर कैमरा लगा मिला। फुटेज देखी गई तो सच्चाई सामने आ गई। एक कार की खिड़की से एक महिला बच्ची को इसरार इलाही के बाहर रख रही है। 

महिला कार में आगे की सीट पर बाईं ओर बैठी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार हरियाणा के नंबर की है। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक को तलाश कर रही है, ताकि बच्ची को यहां रखने वाली महिला तक पहुंचा जा सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed