{"_id":"6a9062b0a87ab249500d3b54","slug":"human-rights-commission-directs-dgp-to-take-action-in-the-digvijay-bhati-case-meerut-news-c-72-1-mct1010-158447-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिग्विजय भाटी मामले में मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी को दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिग्विजय भाटी मामले में मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी को दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दिग्विजय भाटी एवं मोहित जाटव के साथ हुई पिटाई के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में की गई शिकायत पर आयोग ने डीजीपी उत्तरप्रदेश को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
आयोग ने आरोपों की प्रकृति को देखते हुए शिकायत की प्रति यूपी के डीजीपी को भेजते हुए अपने स्तर पर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अमिताभ ठाकुर ने 21 अगस्त 2026 को आयोग को दी अपनी शिकायत में 19 अगस्त को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचे दिग्विजय भाटी एवं मोहित जाटव के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार का उल्लेख किया था। शिकायत में दिग्विजय भाटी द्वारा पुलिस हिरासत में मारपीट एवं चोट पहुंचाने के लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे डीजीपी को मामले से जुड़े समस्त साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।