फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Human life is determined by one's actions: Rajesh Sethi

कर्मों के आधार पर तय होता है मानव जीवन : राजेश सेठी

Sun, 28 Jun 2026 05:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Human life is determined by one's actions: Rajesh Sethi
थापर नगर आर्य समाज में आयोजित कार्यक्रम।
- आर्य समाज थापर नगर की ओर से रविवारीय सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर की ओर से रविवारीय सत्संग में मुख्य वक्ता राजेश सेठी ने कहा कि मनुष्य यह मान लेता है कि उसने अपने पुरुषार्थ और बुद्धि से जो धन एवं पदार्थ अर्जित किए हैं, वे उसके अपने हैं। वास्तव में मनुष्य किसी भी वस्तु को अपने साथ नहीं ले जा सकता। उन्होंने कहा कि मानव जीवन कर्मों के आधार पर तय होता है।
उन्होंने कहा कि धन, बुद्धि, शारीरिक शक्ति और जीवन स्वयं परमात्मा की कृपा से प्राप्त होते हैं। मानव जीवन भी पूर्व जन्मों के कर्मों के आधार पर परमात्मा द्वारा प्रदान किया गया है। अन्न, जल, प्राणवायु तथा खनिज सहित संसार के सभी भोग्य पदार्थ ईश्वर की व्यवस्था से ही प्राप्त होते हैं। इसलिए मनुष्य को परमात्मा के प्रति कृतज्ञ रहकर इनका सदुपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

सेठी ने कहा कि परमात्मा ने मनुष्य को लोभ और आसक्ति से मुक्त होकर संसार के पदार्थों का उपभोग करने का अधिकार दिया है। किसी दूसरे के धन या संपत्ति पर दृष्टि न रखते हुए त्यागपूर्वक जीवन व्यतीत करना ही सुख का मार्ग है। वैदिक सिद्धांतों के अनुसार परमात्मा ने जीवात्माओं के कल्याण के लिए ही समस्त भोग्य पदार्थों की रचना की है। कार्यक्रम में आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान सुनीता एवं मुकेश कनौजिया रहे। कार्यक्रम डॉ. अंकित आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष मल्होत्रा, विमल मरवाह, मंजू वासुदेव, प्रीति सेठी सहित अन्य गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। संचालन मनीष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भानु बत्रा, आनंद वर्धन झा, श्रेय बत्रा, विजय बंसल, कृष्ण कुमार वर्मा, करुणा सागर बाली, सुमन आनंद, ऋचा सेठी, आशीष सेठी और प्रमोद कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed