{"_id":"5faadcf68ebc3edc1f6649e2","slug":"huge-fire-broke-out-in-the-short-circuit-at-the-textile-factory-in-paratapur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: परतापुर में टैक्सटाइल फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: परतापुर में टैक्सटाइल फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाता दमकल कर्मी
- फोटो : fire in meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के परतापुर में मंगलवार देर रात क्षेत्र स्थित शिव शक्ति टैक्सटाइल में भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परतापुर के कुंडा इंडस्ट्रीज एरिया में शिव शक्ति टैक्सटाइल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी मौके पर ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि आग लगने से टैक्सटाइल फैक्टरी में करोड़ों की मशीने और सामान जलकर राख हो गया है। वहीं फैक्टरी में काम कर रहे सैंक़ड़ों मजदूर झुलसने से बच गए।
उधर, पुलिस जांच में सामने आया कि फैक्टरी में आग से निपटने के लिए कोई यंत्र मौजूद नहीं थे वहीं पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। आग लगने का मुख्य कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि अभी आग पर काबू नही पाया जा सका है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/