फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Huge cache of illegal weapons recovered from Cali

Meerut News: कैली से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

Sat, 29 Apr 2023 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Huge cache of illegal weapons recovered from Cali
दौराला। पुलिस ने नगर निकाय के चुनाव में खून खराबा करने को लेकर गांव कैली स्थित ईंट भट्ठे पर अवैध रूप से तैयार किए जा रहे हथियारों का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कैली गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के खंडहरनुमा कार्यालय में अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्टरी चल रही है। पुलिस ने सलावा-कैली मार्ग पर बंद पड़े ईंट भट्ठे पर छापा मारा। पुलिस टीम ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया। दौराला थाने में शुक्रवार को सीओ दौराला अभिषेक पटेल व थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके से गांव कैली निवासी फरमान उर्फ सुबराती को पकड़ा है। टीम ने मौके से 38 बोर का एक देशी रिवाल्वर, 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर के चार तमंचे, 315 बोर के तीन कारतूस, 12 बोर के 14 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हथियार ऑनलाइन बुक कर बेचे जाते थे। हथियार 15 सौ रुपये लेकर पांच हजार की कीमत पर बेचे जाते थे।
विज्ञापन


ऑनलाइन होती थी बिक्री
पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से हथियार बनाने वाले आरोपी ऑनलाइन हथियारों के फोटो दिखाकर उसी तरह का माल बनाकर सप्लाई किया करते थे। इससे उन्हें अच्छी कमाई होती थी। पुलिस का मानना है कि चुनावी रंजिश में इन हथियारों का इस्तेमाल हो सकता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी कि अब तक किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए जा चुके हैं। इसे लेकर आरोपी को फिर से कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed