फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   How will the face of the intersections change, no bid has come

आईटीएमएस के लिए बिड का इंतजार, पशोपेश में निगम

Wed, 23 Jun 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
How will the face of the intersections change, no bid has come
कैसे बदलेगी चौराहों की सूरत, कोई बिड नहीं आई
विज्ञापन

मेरठ। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से शहर के चौराहों की यातायात व्यवस्था हाईटेक करने की योजना बनाई गई है। नौ चौराहों पर 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। लेकिन अभी तक कोई कंपनी सामने नहीं आई है। इस कारण नगर निगम ने टेंडर डालने की तिथि 26 जून कर दी है। अगर 26 को भी बिड नहीं आई तो टेंडर को फिर से आगे बढ़ाना होगा।
योजना के तहत चौराहों पर आधुनिक कैमरे लगेंगे और तीन स्थानों पर आईटीएमएस कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए निगम ने नगर निगम परिसर स्थित मुख्य इमारत, टाउन हाल और नई सड़क शास्त्री नगर में पड़ी जमीन को चिह्नित किया है। प्रोजेक्ट में कमिश्नरी चौराहा, तेजगढ़ी, हापुड़ अड्डा चौराहा, बच्चा पार्क, जेल चुंगी चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, ईव्ज चौराहा, साकेत, एल ब्लाक चौराहा शामिल हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि आईटीएमएस टेंडर के लिए देश की कई कंपनी संपर्क में हैं। हालांकि 19 जून को इस संबंध में कोई बिड नहीं आई। अधिशासी अभियंता निर्माण अमित शर्मा का कहना है कि 26 जून को बिड डलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

आईटीएमएस से रुकेगा अपराध
अमित शर्मा ने बताया कि आईटीएमएस के जरिये शहर में अपराध पर अंकुश लगेेगा। चौराहों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरों के अलावा पीटीजेड कैमरे लगेंगे। अपराधी यहां से गुजरने पर उसके वाहन की नंबर प्लेट इस कैमरे में ट्रेस हो जाएगी और फोटो कैप्चर हो जाएगा। चौराहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed