बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अपने लाल का शेव देखकर परिजन फूट- फूटकर रोने लगे। इस दौरान कुलदीप के पिता ने रोते हुए कहा आखिर मेरे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
बेटे का शव देख फूट-फूटकर रोए परिजन, पिता बोले- आखिर मेरे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों ने कुलदीप को पहले सकौती बुलाया था। कुलदीप जब सकौती पहुंचा तो उसे फोन कर मंदारीपुर मार्ग पर आने को कहा गया। जिसके बाद कुलदीप और उसका दोस्त सुधांशु बाइक से वहां पहुंचे तो अजित नाम का शख्स पहले से खड़ा था। बाइक से उतरते ही उसने कुलदीप को कहा कि क्या हाल है पहलवान? कुलदीप ने कहा कि सही हूं भाई, तू सुना। इस बीच दो युवक ईख के खेत से निकले। दोनों के चेहरों पर नकाब थे। उन्होंने कुलदीप पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कुलदीप ने कहा भाग प्रिंस जल्दी भाग। प्रिंस तो भाग निकला। लेकिन कुलदीप को घेरकर गोलियां बरसाकर मार डाला गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है।
पुलिस के अनुसार कुलदीप की हत्या का राज उसके मोबाइल फोन में छिपा है। वारदात से पूर्व कुलदीप के व्हाट्सएप पर कोई संदेश या फोटो भेजा गया था। मौका-ए-वारदात पर कुलदीप के साथ मौजूद रहे उसके दोस्त सुधांशु उर्फ प्रिंस से सीओ दौराला संजीव दीक्षित ने कई बिंदुओं पर पूछताछ की। पूछताछ में वह उलझ गया। जिस पर पुलिस ने कुलदीप और सुधांशु के मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में ले लिए।
... मेरे लाल ने किसका क्या बिगाड़ा था
कुलदीप की हत्या की जानकारी उसके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और कुलदीप का शव देखकर फूट- फूटकर रोने लगे। पिता प्रमोद ने इस दौरान कहा कि अभी तो घर पर ही था, सकौती को कहकर गया था और जिंदगी भर का गम देकर चला गया। आखिर मेरे लाल ने क्या बिगाड़ा था, किसी का जो खून से लथपथ पड़ा है। प्रमोद ने बताया कि कुलदीप ने पिछले वर्ष ही नीलकंठ इंस्टीट्यूट से बीटेक फाइनल की थी। इस समय दिल्ली पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। वहीं, प्रिंस बीबीए कर रहा है।
भाड़े के शूटरों ने की घटना
पुलिस के अनुसार हमला करने वाले दोनों युवक भाड़े के शूटर थे। कुलदीप ही उनके निशाने पर था। तभी उसे घेरकर गोलियां मारी थीं। वारदात के बाद हत्यारे बाइक से फरार हुए थे। कुलदीप को चार गोलियां लगी थीं। सिर ओर कमर से खून इतना ज्यादा निकल रहा था कि अस्पताल में भी फर्श पर खून ही खून पड़ा था।