{"_id":"636c099931a64d7c4132e03f","slug":"housing-development-seals-four-illegal-constructions-city-news-mrt612947279","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास ने चार अवैध निर्माणों पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास ने चार अवैध निर्माणों पर लगाई सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास ने चार अवैध निर्माणों पर लगाई सील
- शास्त्रीनगर और जागृति विहार में हुई कार्रवाई, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आवास विकास परिषद की ओर से शास्त्रीनगर-जागृति विहार क्षेत्र में चार अवैध निर्माणों पर सील लगाई गई। कई लोगों को विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए हैं।
अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि बुधवार को आवास विकास की टीम सबसे पहले एल ब्लॉक स्थित मकान नंबर 226 पर पहुंची। यहां बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य किया गया था। इस संबंध में आवास विकास की ओर से आवंटी को पहले ही नोटिस जारी किया गया था बावजूद इसके निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। बुधवार को टीम ने यहां पहुंचकर निर्माण पर सील लगाई। इसके अलावा टीम ने सी-57 कुंज विहार, एफ-9 शास्त्रीनगर, 694 बी जागृति विहार में भी अवैध निर्माणों पर सील लगाई। इन सभी जगहों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आवंटियों द्वारा अवैध निर्माण किया गया था। कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी कार्य बंद नहीं किया गया, जिसके चलते सीलिंग की कार्रवाई की गई। 694 बी जागृति विहार में तो निर्माणकर्ता ने अवैध रूप से पूरी दुकानें ही बना दी। सभी निर्माणों को टीम की ओर से सील कर दिया गया है। इस दौरान सहायक अभियंता नरेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी पीएस रावत, अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह, सुनील कुमार, कैलाश आदि मौजूद रहे।