फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   House Tax Department attendant suspended, revenue inspector's salary stopped

Meerut News: गृहकर विभाग का अनुचर निलंबित, राजस्व निरीक्षक का वेतन रोका

Tue, 14 Oct 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
House Tax Department attendant suspended, revenue inspector's salary stopped
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने सोमवार को कैंप कार्यालय में गृहकर विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें अनुपस्थिति रहे राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं, बिना सूचना दिए अनुपस्थिति रहे अनुचर सुजात को निलंबित कर दिया गया। गृहकर की वसूली में लापरवाही करने वाले कर निरीक्षक, कर निर्धारण अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने गृहकर बिल वितरण में लापरवाही बरतने वाले अनुचरों को फटकार लगाई। वार्ड-71 के अनुचर अब्दुल सलाम, वार्ड-40 के अनुचर विपिन अग्रवाल और वार्ड-10 के अनुचर शकील से स्पष्टीकरण मांगा गया। कई दिन से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सुजात अनुचर को निलंबित करने के निर्देश दिए। गृहकर विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार को बिल निकालने में शिथिलता बरतने पर चेतावनी जारी की गई। नगर आयुक्त ने कर अधीक्षकों एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में लंबित बिलों का वितरण शीघ्रता से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed