{"_id":"6acbaf4dabb5f4618008a986","slug":"house-in-badam-occupied-illegally-belongings-stolen-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113899-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाडम में मकान कब्जा, सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाडम में मकान कब्जा, सामान चोरी
विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के गांव बाडम में एक मकान पर जबरन कब्जा करने और घरेलू सामान चोरी का आरोप लगा है। पीड़ित श्रीपाल ने रोहटा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
श्रीपाल ने मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र उबला निवासी मुकेश और यज्ञ भूषण से यह मकान खरीदा था। इसका बैनामा 31 अगस्त 2026 को कराया गया था। आरोप है कि मकान खरीदने के बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। पहले आरोपियों ने मकान में सामान रखा, जिसे पुलिस शिकायत पर हटाया गया। 30 सितंबर की रात उन्होंने मकान का ताला तोड़ दिया। आरोपियों ने कूलर, मैदा, जंजीर, साइकिल सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर मकान पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन्होंने श्रीपाल और उसकी बहन को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सीओ आशुतोष ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
श्रीपाल ने मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र उबला निवासी मुकेश और यज्ञ भूषण से यह मकान खरीदा था। इसका बैनामा 31 अगस्त 2026 को कराया गया था। आरोप है कि मकान खरीदने के बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। पहले आरोपियों ने मकान में सामान रखा, जिसे पुलिस शिकायत पर हटाया गया। 30 सितंबर की रात उन्होंने मकान का ताला तोड़ दिया। आरोपियों ने कूलर, मैदा, जंजीर, साइकिल सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर मकान पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन्होंने श्रीपाल और उसकी बहन को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सीओ आशुतोष ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन