फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel operator committed suicide by hanging himself

होटल संचालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 06 Jun 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator committed suicide by hanging himself
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव सकौती के समीप स्थित एचएनजे ओयो होटल के संचालक अनिल (35) ने प्रेम प्रसंग के चलते पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद होटल पहुंचे पार्टनर ने शव पंखे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के गांव मंडोरा निवासी मोहित और अनिल सकौती स्थित एचएनजे ओयो होटल में पार्टनर थे। बृहस्पतिवार शाम मोहित अपने घर खाना खाने चला गया, जबकि अनिल होटल पर ही था। कुछ देर बाद पार्टनर मोहित होटल पहुंचा तो अनिल नहीं दिखा। उसने कॉल की तो कमरे में फोन की घंटी की आवाज सुनाई दी। खोलने के लिए मोहित ने गेट खटखटाया तो गेट नहीं खुला। इसके बाद उसने गेट तोड़कर देखा तो अनिल का शव पंखे पर लटका हुआ था। इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है शव पंखे पर लटका हुआ था। पुलिस ने नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक शादीशुदा था। उसका कहीं प्रेम प्रसंग चल रहा था। आत्महत्या की वजह फिलहाल प्रेम प्रसंग सामने आया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed