{"_id":"5a0c9b164f1c1b65548bd72b","slug":"hotel-me-shaadi-dulha-nakdi-lekar-faraar-hua","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में शादी कर दूल्हा नकदी-जेवर लेकर फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में शादी कर दूल्हा नकदी-जेवर लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वैवाहिक वेबसाइट पर मुलाकात हुई। सगाई के बाद होटल में धूमधाम से शादी भी हो गई। शादी की रात ही होटल में पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद करीब 35 लाख रुपये की नकदी और जेवरात समेटकर फरार हो गया। एसएसपी ने दूल्हे समेत उसके परिजनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मामला मशहूर कारोबारी सेठ हीरालाल के परिवार से जुड़ा है। हीरालाल के बेटे राजीव मित्थल का परिवार छीपी टैंक एरिया में रहता है। राजीव की बेटी तारिणी मित्थल गुड़गांव की एक कंपनी में मैनेजर हैं। मई 2017 में तारिणी की शादी के लिए उन्हाेंने एक वैवाहिक वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल भेजा। इस दौरान उनके पास वाराणसी से प्रतीक दर्शन नाम के एक युवक की कॉल आई। जिसने खुद को कोटा की एक कंपनी में मेकेनिकल इंजीनियर बताया था।
तारिणी के भाई शिखर ने इसकी जांच की। जिसके बाद दिल्ली के एक होटल में तारिणी और प्रतीक का रिश्ता तय हुआ। 11 नवंबर को मेरठ में शादी होना तय हुआ। नौ नवंबर को ही प्रतीक व उसकी मां रचना, ननद ऋचा व ननदोई नागमिक समेत 65 बाराती मेरठ परतापुर बाईपास स्थित होटल क्रोम में रुके। जिसका सारा खर्चा कारोबारी राजीव ने ही उठाया। सगाई व शादी के बाद 12 नवंबर की शाम तारिणी व उसके ससुराल वालों को कारोबारी परिवार विदा कर लौट आया।
विज्ञापन
तारिणी को चोट लग गई, आ जाओ
12 नवंबर की रात प्रतीक ने शिखर को कॉल करके कहा कि तारिणी को चोट लग गई है। जिसके बाद मायके वालों ने तारिणी को होप नर्सिंग होम में भर्ती कराया। तारिणी ने आरोप लगाया कि प्रतीक और उसके परिजन 50 लाख कैश और एक करोड़ के सामान की डिमांड कर रहे थे। अगले दिन शिखर और उसके परिजन होटल पहुंचे तो प्रतीक और उसके परिजन वहां से फरार हो चुके थे।
पता नहीं कहां रहते हैं
प्रतीक का परिवार वाराणसी में कहां रहता है, उन्होंने नहीं देखा। न तो प्रतीक और न उसका परिवार मिला। सभी के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गए। बड़ा धोखा होने के बाद पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मुलाकात कर पूरा मामला बताया। शादी में पांच लाख कैश देने के अलावा अंगूठी, चेन, टॉप्स, घड़ी, 50 चांदी के सिक्के, 40 चांदी के कटोरे समेत करीब 35 लाख रुपये खर्च किए गए। एसएसपी ने प्रतीक और उसके परिवार के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
मेडिकल में चोटों की पुष्टि
पुलिस ने तारिणी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन एएस बघेल के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद सही स्थिति स्पष्ट होगी। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इस तरह कई लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ हुआ है। सख्त कार्रवाई होगी।