फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hospital employee molested a girl patient in hospital in meerut

मेरठ : इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती युवती से कर्मचारी ने नशीला इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Wed, 02 Jun 2021 08:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Jun 2021 08:36 PM IST
सार

रविवार को युवती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई लेकन उसने डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया। वहीं बुधवार को पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई ।

विज्ञापन
hospital employee molested a girl patient in hospital in meerut
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बीमारी के चलते निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। यहां रात्रि तीन बजे अस्पताल के कर्मचारी ने उसे नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन

 
शहर के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र निवासी एक 18 वर्षीय युवती को परिजनों ने 27 मई को हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उसे बुखार बताते हुए भर्ती कर लिया, वहीं युवती को रात के वक्त आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारी ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि अगले तीन दिन तक कर्मचारी उसे बदनाम करने की धमकी देकर डराता रहा और उसे पुलिस में शिकायत न करने की भी धमकी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को युवती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई लेकिन उसने डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया। वहीं बुधवार को पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी कर्मचारी व अस्पताल के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 


सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed