फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hospital administration has sold a children for not paying the bill in Baghpat district

बिल न चुकाने पर अस्पताल ने नहीं दिया बच्चा, तड़पती रही मां, परिजनों ने लगाया बेचने का आरोप

Sat, 04 Jan 2020 12:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hospital administration has sold a children for not paying the bill in Baghpat district
पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में एक अस्पताल वालों ने 40 हजार का बिल न चुकाने पर गरीब दंपती को बच्चा नहीं दिया। धीरे-धीरे सवा साल में ई-रिक्शा चालक ने 31 हजार रुपये चुका दिए। इस दौरान बच्चा अस्पताल वालों के पास ही रहा। अब उन्होंने बच्चा बेच दिया है। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित दंपती ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बड़ौत में बिजरौल गांव निवासी मोहर सिंह की पत्नी शिखा ने 15 सितंबर 2018 को दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में एक बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल का 40 हजार का बिल आया था। मोहर सिंह का कहना है कि वह ई-रिक्शा चलाकर जैसे-तैसे परिवार का पालन पोषण करता है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह बिल अदा नहीं कर पाया। अस्पताल के स्टाफ ने कहा कि बिल चुका देना और नवजात को ले जाना। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: खुल गई जिला अस्पताल की पोल, कीड़ों वाले गिलास से मरीजों को दी जा रही ऑक्सीजन
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहर का कहना है कि धीरे-धीरे उसने 31 हजार रुपये दे दिए। इस बीच बच्चा अस्पताल वालों के पास ही रहा और उसकी मां तड़पती रही। आरोप लगाया कि शुक्रवार को अस्पताल से चार लोग आए और मारपीटकर मोहर को अस्पताल ले गए। स्टाफ ने कहा कि तुम्हारा बच्चा किसी को दे दिया है। हम तुमसे रुपये नहीं लेंगे और न ही बच्चा देंगे, तुम कोरे कागज पर अंगूठा लगा दो। मोहर ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और इंसाफ मांगा। 

एसएसआई बलराम सिंह का कहना था कि अगर ऐसा है तो गंभीर मामला है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed