फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hookah bars running in connivance with police in posh areas

पॉश इलाकों में पुलिस की साठगांठ से चल रहे हुक्का बार

Sat, 08 Aug 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hookah bars running in connivance with police in posh areas
पॉश इलाकों में पुलिस की साठगांठ से चल रहे हुक्का बार
विज्ञापन

मेरठ। शहर के पॉश इलाकों शास्त्रीनगर, आबूलेन, सदर और बांबे बाजार में पुलिस की साठगांठ से हुक्का बार चलते हैं। कैफे, रेस्टोरेंट और होटल की आड़ में युवाओं को नशे के अंधे कुएं में धकेला जा रहा है। पुलिस की छूट के चलते इन हुक्का बार खूब अश्लीलता भी हो रही है।
शास्त्रीनगर के डगआउट रेस्टोरेंट में हुक्का बार की आड़ में नाबालिग लड़के और लड़कियों के अलाव युवाओं के भविष्य से भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। डग आउट में अश्लीलता का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने कई होटलों की जानकारी मांग ली। जिसमें बताया गया कि सदर बाजार के आबूलेन और बांबे बाजार में भी रेस्टोरेंट्स में हुक्का बार चलता था। जहां पर पुलिस ने कई बार छापा मारा। लॉकडाउन के चलते फिलहाल इन होटलों में हुक्का बार बंद होना बताया जा रहा है। हालांकि अनलॉक होते ही होटलों में हुक्का बार शुरू कर दिया गया है। नशे में होने के बाद वहां पर अश्लीलता भी खूब हो रही है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि होटलों में फिर से चेकिंग और छापामारी कराई जाएगी। हुक्का बार और अश्लीलता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, एसएसपी अजय साहनी ने लालकुर्ती, सदर बाजार, नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि हुक्का बार के खिलाफ होटलों में अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

नौचंदी क्षेत्र का बताया गया युवक
मेरठ। वायरल वीडियो में जो युवक दो नाबालिग लड़कियों के साथ दिखाई दे रहा है, वह नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके का बताया जा रहा है। बताया गया कि इस युवक के खिलाफ एक साल भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। छेड़छाड़ के मामलों में भी वह कई बार थाने लाया गया। लेकिन कार्रवाई के बजाय उसे छोड़ दिया गया। एक बार पुलिस ने जेल भी भेजा। लेकिन लचर लिखापढ़ी के चलते वह बाहर आ गया। बताया गया कि थाने के ही कुछ पुलिसकर्मियों की इस युवक को शह मिलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई युवक निकले बाहर
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे डग आउट पर छापा मारा तो उस समय वहां अफरातफरी मच गई। कई युवक वहां से पुलिस के सामने ही आराम से टहलते हुए निकल गए तो कुछ युवक लग्जरी गाड़ियों से चुपचाप निकल गए। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ना तो दूर टोकना तक मुनासिब नहीं समझा। थाने के एक अधिकारी ने डग आउट के अंदर जाकर पूछताछ की। इस दौरान कुछ लोगों ने मौके का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed