{"_id":"6acba5f9afd468132a07f24a","slug":"honouring-players-and-coaches-at-the-conclusion-of-the-sports-festival-meerut-news-c-72-1-mct1009-160907-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेल महोत्सव के समापन पर खिलाड़ियों और कोच का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेल महोत्सव के समापन पर खिलाड़ियों और कोच का सम्मान
विज्ञापन
पंख हौसलों की उड़ान संस्था ने किया आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पंख हौसलों की उड़ान संस्था की की ओर से मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित खेल महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह चौधरी चरण सिंह विवि स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। महोत्सव में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता व विभिन्न खेलों में मेरठ का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने सिखाया है कि संसाधन नहीं, संकल्प बड़ा होता है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कुश्ती कोच जबर सिंह सोम, बास्केटबॉल कोच ओमकार सिंह, खिलाड़ी देवांश, वंश चौधरी, क्षमा, श्रेया सिंह, अंकित, पैरा खिलाड़ी जैनब, आयुष, प्रमोद, दीपिका, फातिका, रिया, रितिका पाल समेत लगभग 2000 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यहां मेयर हरिकांत अहलूवालिया, विमल शर्मा, डॉ. जेवी चिकारा, कमलदत्त शर्मा, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी आदि ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। इसका आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा की ओर से किया गया।