{"_id":"6a6cd5e5d10d79a90400deb8","slug":"honouring-literary-talents-on-munshi-premchand-jayanti-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1260760-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुंशी प्रेमचंद जयंती पर साहित्यिक प्रतिभाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुंशी प्रेमचंद जयंती पर साहित्यिक प्रतिभाओं का सम्मान
विज्ञापन
नोट... महानगर में आज की न्यूज
निबंध एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता के 126 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, विजेताओं को पुरस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज ( इन्टैक ) चैप्टर एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में को मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह हुआ। छात्र-छात्राओं ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन, साहित्य और उनके सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। 21 जुलाई 2026 को आयोजित मुंशी प्रेमचंद स्मृति निबंध एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन द्वारा कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी स्थित एक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 126 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में भव्य, श्रेष्ठ और खुशी ने प्रथम, अनाविका, अक्षित एवं इशिता मलिका ने द्वितीय तथा माही, अवनी और रीत चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किए।
कार्यक्रम का संचालन इन्टैक के को-कन्वीनर एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मंडलायुक्त डॉ. आरके भटनागर ने की और उपस्थित छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. तेजभान सक्सैना, शीलवर्धन आदि रहे।