फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honoring skilled schools and excellent teachers at Shiksha Chaupal

Meerut News: शिक्षा चौपाल में निपुण विद्यालयों और उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

Mon, 13 Apr 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Honoring skilled schools and excellent teachers at Shiksha Chaupal
शिक्षा चौपाल में शिक्षकों को किया गया सम्मानित स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव मटौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कृष्णपाल ने की।
चौपाल में वक्ताओं ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र उपस्थिति, सीखने के स्तर में सुधार और नवाचारों के महत्व पर जोर दिया। देवेंद्र यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई। नोडल शिक्षक संकुल राजीव कुमार ने सभी स्कूलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बेहतर कार्य करने वाले विद्यालयों की सराहना की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही निपुण विद्यालयों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मनोज कुमार और अर्जित कुमार ने सभी वर्गों के बच्चों को समान अवसर देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पुनीता चौहान और सुमन यादव ने बच्चों की प्रतिभा निखारने के प्रयासों को साझा किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन यादव, सतपाल सिंह एवं एआरपी सपना जसूजा सहित सुभाष कुमार, अतुल, विकास, मानवेंद्र, शाहिद, डॉ. राजबाला, प्रमोद कुमार व अन्य शिक्षकों ने अपने विचार रखे।

शिक्षा चौपाल में शिक्षकों को किया गया सम्मानित स्रोत स्वयं

शिक्षा चौपाल में शिक्षकों को किया गया सम्मानित स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed