{"_id":"69ff2f5745fadb6c2f050d3d","slug":"honoring-meritorious-high-school-students-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112281-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
Sat, 09 May 2026 06:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 09 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। महात्मा पंडित हजारीलाल हायर सेकेंड्री स्कूल रोहटा में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में मोहित शर्मा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इशिका चौधरी ने 79.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा श्रद्धा ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की कोषाध्यक्ष मधुलिका शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रजनीश शर्मा, प्रधानाचार्य मोहित शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद