ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या कर शव बिटोरे में जलाया, पिता ने थाने में कबूला जुर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने बेटी की हत्या कर शव को बिटोरे में जला दिया। हत्या करने में पिता के साथ बेटा भी शामिल था। दोनों आरोपी बाप-बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। आरोपी ने पिता ने थाने में अपना जुर्म कबूल लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
थाना जानी पुलिस को टीमकिया गांव में एक बिटोरे में एक शव जलाये जाने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पूर्ण रूप से जले मानव के अवशेष बिटोरे में मिले। शव की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने जले अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस पूछताछ में घटना का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी पिता ने पूछताछ में बताया गया कि उसने अपने लड़के सूरज के साथ मिलकर अपनी बेटी शालू (उम्र 22 वर्ष) की गुरुवार रात में गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को बिटोरे में जला दिया। हत्या की वजह उसने लड़की का बदचलन होना बताया।
आरोपी पिता ने बताया कि बेटी की शादी हो चुकी थी। उसके बदचलन होने के नाते ही उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। वह इस समय अपने ननिहाल गांव फतेहपुर पुट्ठी बागपत में रह रही थी। वहां भी उसने अपना चालचलन ठीक नहीं रखा। जिस पर उसके मामा (मेरे साले) ने मुझे फोन करके बताया। कल मैं और मेरा बेटा सूरज उसे मोटरसाइकिल से घर लाये और गला दबाकर उसकी हत्या कर लाश बिटोरे में जला दी। दोनों हत्यारोपियों चमन व सूरज पुत्र चमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/