{"_id":"69d8f63561cd0415800c5cd3","slug":"honey-cricket-academy-beat-bav-academy-by-nine-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-151583-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हनी क्रिकेट एकेडमी ने बीएवी एकेडमी को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हनी क्रिकेट एकेडमी ने बीएवी एकेडमी को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन
हनी क्रिकेट एकेडमी को जीत दिलाने वाले दीपक और अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को हनी क्रिकेट एकेेडमी और बीएवी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें बीएवी की टीम ने नौ विकेट से जीत प्राप्त की। बीएवी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इसमें आदित्य ने नाबाद 108 रन व प्रखर ने भी नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में हनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से रोहन, अरमान और दानिश ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से दीपक ने नाबाद 204 रन बनाकर दोहरा शतक लगाया। अरमान ने 16 और विधान ने 12 रन की पारी खेली। इस मौके पर मुख्य अतिथि रविंद्र काजला ने दीपक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीएवी के कोच बलराम, शिव, आकश, चिराग आदि मौजूद रहे।
न्यूटिमा क्रिकेट क्लब ने 50 रन से जीता मैच
मेरठ। हनी क्रिकेट एकेडमी में न्यूटिमा क्रिकेट क्लब और कैथलेब क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमे न्यूटीम क्रिकेट क्लब ने 50 रन से मैच जीता। न्यूटिमा क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इसमें डॉ. अंकित ने 35, विकास ने 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नितिन ने 3, दीपक, अमन, राहुल, दिनेश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैथलेब क्रिकेट टीम 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना सकी। इसमें टीम की ओर से दिनेश राजपूत ने सबसे अधिक 26 रन की पारी खेली। कुश यादव ने 14 रन का योगदान दिया। दीपक राजपूत ने भी 17 रन बनाए। गेंदबाजी में मुकेश ने 3, राहुल ने 2, रोहित ने 2 विकेट लिए। न्यूटिमा की टीम ने 50 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच विकास को दिया गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।