{"_id":"696a544f8d9c908afc0a18ff","slug":"home-guard-jawan-returns-phone-worth-rs-15-lakh-found-on-the-road-meerut-news-c-73-1-smrt1029-106053-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होमगार्ड के जवान ने रास्ते में मिला डेढ़ लाख का फोन लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होमगार्ड के जवान ने रास्ते में मिला डेढ़ लाख का फोन लौटाया
Fri, 16 Jan 2026 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 16 Jan 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा थाना पर तैनात होमगार्ड का जवान व्यापारी को फोन सौंपते हुए
चिकित्सक से उपचार कराने आई व्यापारी की पत्नी का रास्ते में गिर गया था मोबाइल फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा।खरखौदा थाने पर तैनात होमगार्ड के जवान ने ईमानदारी के मिसाल पेश करते हुए रास्ते में मिला डेढ़ लाख की कीमत का फोन लौटा दिया क्षेत्र के गांव बधौली निवासी कृष्ण कुमार त्यागी कंपनी संख्या 16 (खरखौदा) में होमगार्ड का जवान है। वह इस समय खरखौदा थाना पर ही तैनात है। बृहस्पतिवार को वह बाइक से विभाग के किसी काम से मेरठ गया था। शाम के समय जब वह वापस लौट रहा था तो मेरठ में तेजगड़ी चौराहे पर उसे एक फोन सड़क पर पड़ा मिला। होमगार्ड ने वह फोन उठा लिया। फोन उठाते ही तुरंत ही फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम ममता गोयल पत्नी विनोद गोयल निवासी सुशांत सिटी मेरठ बताते हुए उक्त फोन को अपना बताया। महिला ने बताया कि वह मेडिकल क्षेत्र में किसी चिकित्सक से अपना इलाज कराने आई थी तो उसका फोन रास्ते में गिर गया। होमगार्ड के जवान ने महिला से अपना पता बताते हुए अपना मोबाइल नंबर भी दिया। शुक्रवार को खरखौदा थाने पर पहुंचे महिला के पति व्यापारी विनोद गोयल ने उक्त फोन की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई। होमगार्ड कर्मी ने ईमानदारी दिखाते हुए फोन लौटा दिया। संवाद