मेरठ। शहरवासियों की होली शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपनी होली धूमधाम से मनाई। पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों और थानेदारों ने भाग लिया। एडीजी भानू भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी। खुशी में लोगों ने एसएसपी को उठा लिया और जमकर डांस किया। इसके अतिरिक्त, सभी थानों में भी पुलिसकर्मियों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया। पुलिस अधिकारियों के डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चल रहे हैं। एएसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना, एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन, अभिषेक पटेल, आशुतोष कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी इस समारोह में मौजूद रहे।

मेरठ..कंवलजीत..आज बृहस्पतिवार पुलिस की होली के दिन होली खेलते हुए अन्य अधिकारीयों के साथ पैदल घ