फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hockey players happy on India's victory in Asian Champions Trophy

Meerut News: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर हॉकी खिलाड़ियों में खुशी

Thu, 21 Nov 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Hockey players happy on India's victory in Asian Champions Trophy
मेरठ में एनएएस कॉलेज में लड़कियों को दिया जा रहा है हॉकी का नि:शुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में में बुधवार को भारत की महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इसका जश्न देशभर में मनाया गया। यहां मेरठ में भी महिला हॉकी खिलाड़ियों ने खुशी मनाई।
क्रिकेट, एथलेटिक्स, कुश्ती समेत मेरठ के हॉकी खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। मेरठ की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भारत का नाम देशभर में रोशन किया है। मेरठ की कई खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं। एनएएस इंटर कॉलेज के मैदान में वर्षों से महिला खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में भारतीय टीम की सदस्य रहीं ओलंपियन वंदना कटारिया भी एनएएस कॉलेज में ही प्रशिक्षण ले चुकी हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी अंपायर शिवानी शर्मा ने भी यहीं से प्रशिक्षण लिया है। इसके अलावा मेरठ में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम और एनएएस कॉलेज में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनएएस कॉलेज के मैदान में पिछले 35 वर्षों से हॉकी कोच प्रदीप चिन्योटी लड़कियों को नि:शुल्क हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्तमान में भी यहां 55 महिला हॉकी खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रदीप ने बताया कि यहां सभी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी खिलाड़ी यहां आकर हॉकी सीख सकती हैं। उन्होंने बताया कि वंदना कटारिया ने भी 2003 से 2006 तक यहीं पर प्रशिक्षण लिया था। उनके अलावा ममता, सोनम, शिखा शर्मा, अन्नू मीणा, शिवानी शर्मा समेत कई खिलाड़ी नेशनल व इंटरनेशनल लेवल की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। इन्होंने भारत की जीत पर खुशी जताई है। हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल ने भी भारत की जीत पर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed