{"_id":"6ac1278d50614974e30d0449","slug":"history-sheeter-named-in-38-cases-murdered-to-avenge-a-slap-received-in-jail-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1319890-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जेल में जड़े थप्पड़ का बदला लेने के लिए की 38 केस में नामजद हिस्ट्रीशीटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जेल में जड़े थप्पड़ का बदला लेने के लिए की 38 केस में नामजद हिस्ट्रीशीटर की हत्या
विज्ञापन
कुंडल लूटने के लिए ली बिमला की जान, साइको किलर ने ईंट से सिर-चेहरा कूचकर की दोनों वारदात
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान भागे आरोपी को भी किया गिरफ्तार, दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ/हस्तिनापुर। पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किए गए कथित साइको किलर शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी को संतराम ने जेल में थप्पड़ जड़ा था। इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए मवाना के काबली गेट निवासी शिवम ने संतराम की ईंट से सिर और चेहरे पर वारकर हत्या की थी। गणेशपुर निवासी बिमला देवी की आरोपी ने उनके सोने के कुंडल और लॉकेट लूटने के लिए इसी तरह ईंट से चेहरे और सिर पर वारकर हत्या की थी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मौके से भागे बहसूमा के रहमापुर निवासी कौशेंद्र उर्फ गुल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह तीन वर्ष पहले मेरठ जेल में बंद था। वहां उसकी मुलाकात संतराम से हुई थी। बड़ा बदमाश होने के कारण संतराम वहां उस पर रौब जमाता था। खाना खाने के दौरान उससे विवाद हुआ था। संतराम ने उसके थप्पड़ जड़ दिया था। तभी उसने संतराम से बदला लेने की ठान ली थी। संतराम हत्या के मामले में सजायाफ्ता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह जेल से पैरोल पर बाहर आया। इसके करीब छह माह बाद शिवम को भी जमानत मिल गई थी। उसने फिर से संतराम से मिलना जुलना शुरू कर दिया था। 17 मई को भी वह उसके पास बैठा था। इसी दौरान आरोपी ने ईंट से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी थी।
-- -- --
सीसीटीवी फुटेज सेे हुआ खुलासा
सीओ ने बताया कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में गांव गणेशपुर निवासी 65 वर्षीय बिमला देवी की 13 सितंबर को कुंडल, लॉकेट और मोबाइल लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मौका-ए-वारदात की ओर आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। एक फुटेज में आरोपी बिमला देवी के करीब चलता दिखाई दिया था। वह नंगे पैर सड़क पर चल रहा था। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। इस फुटेज को पुलिस ने ग्राम प्रधान, सभासद आदि को दिखाया था। इससे आरोपी की पहचान हो गई थी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि शनिवार देर रात गणेशपुर-मवाना मार्ग पर रजबहे की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में शिवम दोनों पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। शिवम ने बागपत में भी दो लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ कुल सात मामले दर्ज हैं। बाद में पुलिस ने कौशेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कौशेंद्र की हत्या की वारदात में संलिप्तता नहीं मिली है। उसे पुलिस पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
-- -- -
शुभम से परिवार के लोग भी परेशान
मवाना। शिवम से उसके परिवार के लोग भी परेशान हैं। उसकी दादी कृष्णा ने बताया कि शुभम कोई काम-काज नहीं करता है। वह बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके पिता राजेंद्र दिव्यांग हैं। मां नहीं हैं। कृष्णा बृहस्पतिवार को अपने मायके गई थीं। उसी दौरान रात को शुभम घर आया था। इस पर उसके पिता उससे काफी नाराज हुए थे। उसका छोटा भाई बाहर रहता है। बहन की शादी हो चुकी है। संवाद
-- --
मौत होने तक करता है सिर-चेहरे पर वार
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी फिर से किसी वारदात को अंजाम दे सकता था। वह नशा करता है। मौत होने तक सिर और चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार करता है। दोनों वारदात आरोपी ने इसी तरह से की हैं।