फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   history sheeter married to a bank clerk telling himself an army officer in Meerut

बैंक में क्लर्क युवती ने आर्मी अफसर समझकर की थी शादी, सच्चाई जानकर पैरों तले खिसकी जमीन

Tue, 16 Jul 2019 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
history sheeter married to a bank clerk telling himself an army officer in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आर्मी ऑफिसर बताकर एक युवक ने बैंक में क्लर्क युवती से शादी कर ली। लेकिन जब पति की सच्चाई सामने आई तो पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब युवती की रिश्तेदार ने कंकरखेड़ा थाने में आरोपी पर धोखाधड़ी कर शादी करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

  

पुलिस के मुताबिक मेडिकल निवासी पीड़ित पक्ष ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर निवासी बैंक में क्लर्क अपनी रिश्तेदार की शादी करीब दो साल पहले कंकरखेड़ा निवासी एक युवक से की थी। 
विज्ञापन

शादी के दो-तीन महीने बाद ही आरोपी दहेज उत्पीड़न करने लगा। जिसके चलते दंपती में अनबन हो गई। आरोपी के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें समझौता हो गया। लेकिन युवती के परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों के ऑफिसों के चक्कर काटते रहे।

एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर अब आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। एफआईआर के अनुसार आरोप है कि शादी के दौरान आरोपी युवक ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताया था। शादी के बाद जब दंपती में अनबन हुई और विवाद बढ़ा तो पता चला कि वह आर्मी ऑफिसर नहीं बल्कि हिस्ट्रीशीटर है। 

थाना कंकरखेड़ा के एसएसआई दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत कई केस दर्ज थे। कंकरखेड़ा थाने से उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। वहीं, इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक की हिस्ट्रीशीट निरस्त कर दी गई थी। इस मुकदमे में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed