{"_id":"6abfbd18da1d15bfd602367f","slug":"history-sheeter-hardeep-arrested-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113611-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिस्ट्रीशीटर हरदीप गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिस्ट्रीशीटर हरदीप गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर बदमाश हरदीप को तमंचे कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर और गैंग लीडर है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि चौकी मवाना खुर्द से भैंसा टोल प्लाजा की तरफ शिव मंदिर से गांव निलौहा जाने वाले रास्ते के पास से पुलिस ने हरदीप को तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा। हरदीप शर्मा गांव भैंसा का निवासी है। वह थाना मवाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, रंगदारी मांगने, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मवाना थाने में करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।