फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   History of Puramahadev temple is associated with Lord Shiva and here every wish of devotees is fulfilled

मान्यता: यहां होती है हर मनोकामना पूरी, देश में प्रसिद्ध हैं ये प्राचीन मंदिर, शिव भगवान से जुड़ा है इतिहास

Thu, 15 Jun 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Jun 2023 06:22 PM IST
सार

Meerut News : मान्यता है कि इस प्राचीन पुरामहादेव मंदिर पर जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से दर्शन करने आता है, शिव भगवान उसकी हर मनोकामना को पूरा करते हैं।

विज्ञापन
History of Puramahadev temple is associated with Lord Shiva and here every wish of devotees is fulfilled
श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ और बागपत के बीच स्थापित श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यह मंदिर बालैनी से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थापित है। इस मंदिर की खासियत है कि देश के कोने-कोने से लोग यहां शिव भगवान के दर्शन करने आते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि यहां पर जो भी एक बार शिव भगवान के दर्शन कर लेता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। आइए आज आपको इस प्राचीन मंदिर के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं- 

विज्ञापन


यह प्राचीन पुरामहादेव मंदिर मेरठ से 32 किलोमीटर तो बागपत जिले से 28 किलोमीटर दूर स्थापित है। इस मंदिर में सावन माह के हर सोमवार को श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगती हैं। लोग दूर-दूर से यहां जलाभिषेक करने आते हैं। बताया जाता है कि सावन माह के अलावा वैसे भी हर सोमवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन


हर मनोकामना होती है पूरी
मान्यता है कि इस प्राचीन पुरामहादेव मंदिर पर जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से दर्शन करने आता है, शिव भगवान उसकी हर मनोकामना को पूरा करते हैं।

History of Puramahadev temple is associated with Lord Shiva and here every wish of devotees is fulfilled
श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पुरा महादेव में भगवान शिव ने दिया था वरदान, पिता के कहने पर मां का काट दिया था गला
पुरा गांव में जहां परशुरामेशवर मंदिर हैं, कभी यहां कजरी वन था। ऋषि जमदग्नि अपनी पत्नी रेणुका के साथ आश्रम में रहते थे, एक बार राजा सहस्त्रबाहु शिकार खेलते हुए इधर से गुजरे। रात होने को थी तो राजा साथियों के साथ आश्रम पहुंचा। ऋषि जमदग्नि की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी रेणुका ने कामधेनू गाय की कृपा से राजा का आदर सत्कार कर राजसी व्यंजन खिलाए, इससे राजा बहुत ही प्रभावित हुए।

राजा ने रेणुका से कामधेनू गाय की मांग की, मना करने पर राजा ने जबरदस्ती गाय को साथ लेकर जाने का प्रयास किया। असफल रहने पर राजा गुस्से में आकर रेणुका को ही बलपूर्वक अपने साथ हस्तिनापुर ले गया और वहां एक कमरे में बंद कर दिया। जब ऋषि जमदग्नि शाम तक आश्रम पहुंचे तो वहां रेणुका को न पाकर परेशान होकर खोजने लगे। राजा सहस्रबाहु की अनुपस्थिति में रानी ने रेणुका को मुक्त कर दिया। रेणुका ने अगले दिन आश्रम पहुंचकर ऋषि को पूरा मामला बताया।

History of Puramahadev temple is associated with Lord Shiva and here every wish of devotees is fulfilled
शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला

मां का सिर धड़ से अलग कर दिया
इस पर ऋषि राजा के प्रति गुस्से मे भर गया, लेकिन उसने रेणुका को भी अपने साथ रखने से मना कर दिया। क्योंकि वह परपुरूष के यहां एक रात ठहर कर आयी थी। ऋषि की दृष्टि में वह अपवित्र हो गई थी। इस पर रेणुका ने प्रार्थना की वह आश्रम छोड़कर अन्य कहीं नहीं जाएगी। चाहे तो वह उसका सिर काट दें। गुस्साए ऋषि ने अपनी पत्नी का सिर काटने के लिए अपने पुत्रों को बुलाया, पहले तीन पुत्रों ने ऐसा करने से मना कर दिया। ऋषि ने उन्हें श्राप देकर पत्थर बना दिया। इसके बाद चौथे पुत्र राम को बुलाकर रेणुका का सिर काटने का आदेश दिया, राम पितृ भक्त था उसने अपनी मां का सिर धड़ से अलग कर दिया। मां का सिर धड़ से अलग करने पर राम को पश्चाताप हुआ। 

इसके बाद वह कुछ दूर जाकर शिवलिंग बनाकर घोर तप करने लगा। घोर तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने उसे साक्षात दर्शन दिए और वर मांगने के लिए कहा। राम ने भगवान शिव से माता के जीवन की मांग की। शिव ने प्रसन्न होकर एक परशु (फरसा) भी दिया और कहा कि यह परशु युद्ध में तुम्हारी विजय करेगा। भगवान शिव की ओर से दिए गए परशु (फरसे) के बाद उन्हें परशुराम के नाम से जाना गया, वहीं उनकी माता रेणुका को भी जीवनदान मिल गया। परशुराम ने जो शिवलिंग बनाया था वह यही है, जिसे आज पुरा गांव में पुरा महादेव मंदिर के नाम से पूजा जाता है।

यह भी पढ़ें: धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान

विज्ञापन

History of Puramahadev temple is associated with Lord Shiva and here every wish of devotees is fulfilled
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुआ मंदिर का निर्माण
कथा प्रचलित है कि काफी दिनों तक मंदिर खंडहर मे तब्दील रहा। एक दिन लंढौरा के राजा रामदयाल की पत्नी इधर घूमने आयी, तो उसका हाथी यहा आकर बैठ गया। काफी प्रयास के बाद भी हाथी नही उठा तो रानी ने उस जगह को खोदने का आदेश अपने सैनिको को दिया। खोदने पर वहां एक शिवलिंग प्रकट हुआ, तब रानी ने वहा मंदिर का निर्माण कराया। यहीं पर कांवड़िए भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

मंदिर समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा और उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र यादव बताते हैं कि इसी जगह पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी कृष्ण बोधाश्रम ने भी तपस्या की थी। मंदिर को जगतगुरु शंकराचार्य माधवाश्रम जी महाराज ने। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed