फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   historic church name is known in the world, these are recognized

विश्व में जाना जाता है इस ऐतिहासिक चर्च का नाम, ये हैं मान्यता

Mon, 25 Dec 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ Updated Mon, 25 Dec 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
historic church name is known in the world, these are recognized
सरधना का ऐतिहासिक चर्च

ऐतिहासिक रोमन कैथलिक चर्च को बेगम समरू द्वारा बनवाया गया था। यह ऐतिहासिक चर्च सौहार्द, आस्था और इतिहास का बेजोड़ नमूना है। इस चर्च को ईसाई धर्म के लोग कृपाओं की माता मरियम का तीर्थस्थान मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता मरियम अपने श्रद्धालुओं पर कृपा बरसाती हैं। खास बात यह है कि मां मरियम के दर्शन करने के लिए यहां देश-विदेशों से लोग आते हैं। इस ऐतिहासिक चर्च के कारण ही सरधना का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकता है। 

विज्ञापन


ये है चर्च का इतिहास
बेगम समरू के द्वारा बनवाए गए इस चर्च को पोप जॉन 23वें ने 1961 में माइनर बसिलिका का दर्जा दिया था। बताना जरूरी होगा कि ऐतिहासिक और भव्य गिरिजाघरों को ही यह दर्जा प्राप्त होता है। बड़ी बात यह है कि इस चर्च को बनने में करीब 11 वर्षों का समय लगा था। इस चर्च के निर्माण का कार्य वर्ष 1809 में शुरू हुआ था। इस ऐतिहासिक चर्च के खास दरवाजे पर इमारत के बनने का वर्ष 1822 दशार्या गया है। इस चर्च के निर्माण में कई सौ लोग समेत कलाकार भी लगे थे। यहां हर वर्ष नवंबर माह के दूसरे शनिवार-रविवार को मेले का आयोजन होता है। जबकि 25 दिसंबर को लोग मां मरियम के दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : ऐतिहासिक चर्च: देर रात जन्मे प्रभु यीशु, एक-दूसरे को दी क्रिसमस की बधाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन

माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर

historic church name is known in the world, these are recognized
सरधना का ऐतिहासिक चर्च - फोटो : अमर उजाला

ऐसा माना जाता है कि सरधना के ऐतिहासिक चर्च में लगी कृपाओं की माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर फरियादियों की मुराद पूरी करती हैं। मान्यता है कि माता मरियम की इस चमत्कारी तस्वीर के सामने खड़े होकर यदि सच्चे मन से प्रार्थना की जाए तो माता मरियम जरूर फरियादी की सुनती हैं।

ऐतिहासिक चर्च में हर वर्ष होते हैं ये खास आयोजन
1. प्रतिवर्ष नवंबर के दूसरे शनिवार और रविवार को यहां कृपाओं की माता का महोत्सव होता है। 
2. क्रिसमस-डे पर चर्च में भव्य मेले का आयोजन होता है। 
3. क्रिसमस-डे के दिन यहां अन्य प्रदेशों से लोग चर्च देखने आते हैं।
4. नवंबर और दिसंबर में प्रत्येक रविवार को विशेष प्रार्थनाएं होती है।
5. ईस्टर और गुड फ्राइडे पर भी चर्च में विशेष प्रार्थना कराई जाती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed