फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindus and Muslims should all live together, may Allah make India like this.

Meerut News: हिंदू-मुस्लिम सब साथ रहें मिलजुलकर, ऐसा हिंदुस्तान बना दे या अल्लाह

Fri, 26 Dec 2025 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Hindus and Muslims should all live together, may Allah make India like this.
कव्वाली की प्रस्तुति देती महिला कव्वाल। संवाद - फोटो : Flawada
कुतुब शाह जमालुद्दीन की याद में चल रहे मेला उर्स में कव्वाली मुकाबले का आयोजन हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कुतुब शाह जमालुद्दीन की याद में चल रहे मेला उर्स में कव्वाली मुकाबले का आयोजन हुआ। कव्वाल नसीम आरिफ ने पढ़ा कि मेरे नबी ने भी देखा था इस वतन की तरफ, यहां वफा है यही एक इशारा था, फक्त मुझे ही नहीं मेरा मुल्क जहां से अजीज, मेरे नबी को भी हिंदुस्तान प्यारा था।
उद्घाटन पूर्व चेयरमैन नय्यर आलम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन अब्दुस समद, पूर्व चेयरपर्सन पुत्र सैयद मोहम्मद ईसा व कांग्रेस नेता सैयद रेहानुद्दीन, मेला सदर नवाबुद्दीन सैफी, नायब सदर नफीस राजा अंसारी, सरदार आलम कुरैशी व कोषाध्यक्ष नईम अनवर कुरैशी, जमील उस्मानी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

कव्वाल आलिया इंडियन ने पढ़ा कि जिस पर खुदा खुद भी फिदा है, वह अर्श पर अल्लाह मेहमान बना है, चिश्तिया रंग में आज रंगे हैं, ख्वाजा पिया मेरे दूल्हा बने हैं, मुझे भूल जाने वाले तुझे ये पता नहीं है, मेरे दिल में तू ही तू है कोई दूसरा नहीं है। नसीम आरिफ ने पढ़ा कि कोई फूल तो कोई गुलदान रो पड़े और साथ-साथ में संतान रो पड़े, ऐसी फिजा बनाओ मेरे देशवासियों, हिंदू का घर जले तो मुसलमान रो पड़े। आलिया इंडियन ने जवाब में पढ़ा कि काबे में तेरा जलवा काशी में नजारा है, यह भी हमें प्यारा है वह भी हमें प्यारा है, हिंदू को मिली गीता, इंजील ईसाई को, मुस्लिम के लिए तूने कुरआन उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीम आरिफ ने पढ़ा कि तीर दिल के पार भी हो जाएगा, जख्म खुशबूदार भी हो जाएगा, आप हमसे दोस्ती तो कीजिए, धीरे-धीरे प्यार भी हो जाएगा। कव्वाली का मुकाबला देर रात तक चला। मुकाबला सुनने वाले भी ठंड के बावजूद देर रात तक जमे रहे और मुकाबले का खूब आनंद लिया।


इस मौके पर फिरोज आलम कुरैशी, नायाब मिर्जा, सैयद रज़ा ऊद्दीन, सैयद आसिम रिजवी, अनवर मंसूरी, शाहजमा मिर्जा, शहजाद कुरैशी, आशु मेंबर, फैजान मेहरबान कुरैशी, आसिफ यासीन सैफी, मोहम्मद इमरान सैफी नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, कादिर कुरैशी, वकार फरीदी, शाहबाज आलम, सीमाब रिजवी, मिन्हाज गगसोना, शाहरुख रिजवी, सैयद उबैदुल्लाह गनी, जाकिर कस्सार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed