फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu Yuva Vahini workers with 100 police fight, commotion in the police station

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, थाने में जमकर हंगामा

Mon, 05 Mar 2018 12:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 05 Mar 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini workers with 100 police fight, commotion in the police station
यूपी पुलिस

यहां साइड देने को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ भिड़ंत हो गई। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और फिर जो हुआ...

विज्ञापन


मेरठ में टीपी नगर थानाक्षेत्र के मलियाना फ्लाईओवर पर साइड देने को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की यूपी-100 की गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो गई। वाहिनी के सदस्यों ने थाने पहुंचकर पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


पढ़ें : लव जिहाद के नाम पर गुंडागर्दी, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

Hindu Yuva Vahini workers with 100 police fight, commotion in the police station
फाइल फोटो

घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। हिंदू युवा वाहिनी के पुनीत आदि कार्यकर्ता बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से आए यूपी 100 की गाड़ी पर सवार पुलिस कर्मियों ने बाइक रुकवाकर उनके साथ बदतमीजी की। कार्यकर्ताओं की सूचना पर दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा किया। 

बता दें कि उस समय सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया भी वहां मौजूद थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा ने यूपी 100 पुलिस को बुलवा लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्होंने रास्ते से बाइक हटाने को कहा था। जिस पर युवकों ने ही अभद्रता की है। थाने में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवा वाहिनी कार्यकर्ताओें ने लिखित शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed