फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu yuva vahini activists waking up to see Cantor full of animals, beating of driver

पशुओं की दुर्दशा देख हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चालक को धुना

Sun, 17 Dec 2017 03:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 17 Dec 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Hindu yuva vahini activists waking up to see Cantor full of animals, beating of driver
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन कैंटरों में भरे पशुओं की दुर्दशा देख हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चालक और हेल्परों की जमकर धुनाई की। सूचना पर परतापुर और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां आधे घंटे दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा, तब जाकर परतापुर पुलिस तीनों कैंटरों को थाने ले गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनूप रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं के साथ बिजली बंबा बाईपास पर तीन कैंटर पकड़े। उनमें करीब 44 पशुओं को ठूस ठूसकर भरा हुआ था। कई पशुओं की हालत बहुत खराब थी। इस पर कार्यकर्ताओं ने तीनों कैंटरों के चालक और हेल्परों को जमकर पीटा और फिर पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची परतापुर और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इस पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद इंस्पेक्टर परतापुर ने तीनों कैंटरों को परतापुर थाने भेजा। वहीं पशुओं को रिठानी पशु चिकित्सालय में इलाज कराया और चालकों व हेल्परों को हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि कैंटर में लदे पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया है। इंस्पेक्टर परतापुर रघुराज सिंह ने बताया है कि अनूप रस्तोगी की तहरीर पर रहीसुद्दीन, इकरार, महमूद, नासीर निवासी लिसाड़ीगेट और इमरान, सोनू निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पढ़ें : महिला कांस्टेबलों से छुड़ाकर भीड़ ने बाइक चोर को धुना, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा कैंटर भी था

Hindu yuva vahini activists waking up to see Cantor full of animals, beating of driver
मेरठ पुलिस

हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि एक चौथा कैंटर भी था, जिसमें गोवंश लदे थे। कैंटरों को रुकते ही चालक चौथा कैंटर लेकर वहां से भाग गया। कार्यकर्ताओं ने उसका पीछा भी किया, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। 

कटान के लिए जा रहे थे पशु 
पुलिस के मुताबिक पशु कटान के लिए हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्ट्री में जा रहे थे। तीनों कैंटर राजस्थान से आने बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चालक और हेल्परों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वहीं आरोपियों को छुड़ाने के लिए कई जगहों से सिफारिशें भी आई, लेकिन पुलिस ने उनको छोड़ने से साफ मना कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed