फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu organizations demanded the arrest of the attackers

सहारनपुर: हिंदू संगठनों ने की हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 24 Jul 2021 12:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Jul 2021 12:31 AM IST
सार

थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शहराज पुत्र शरफराज व जितेंद्र रावत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अन्य आरोपियों की दो दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
Hindu organizations demanded the arrest of the attackers
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर के गागलहेड़ी के कैलाशपुर के शत्रुघ्नपुरी वाले मामले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अपनी नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहराज पुत्र शरफराज व जितेंद्र रावत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अन्य आरोपियों की दो दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन


मांग करने वालों में विशु कांबोज, सत्यार्थ प्रकाश, सुनील सैनी, कपिल, कमलजीत, आलोक, सागर, सचिन, आशु, नमन, जितेंद्र सचदेवा आदि रहे। 

हार्न बजाने से मना करने पर युवक को पीटा
रात के वक्त हार्न बजाने से मना करने पर कार सवार पांच युवकों ने लोहे की राड से हमला कर एक युवक को लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं बचाव में आई घायल की मां और पडौसी दंपति के साथ भी मारपीट की गई। हमलावर सामान में तोड़ फोड़ करने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पांचों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता आंचल पत्नी स्व विजय शर्मा ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार देर रात घर के बाहर कार में सवार पांच युवक बेवजह हॉर्न बजा रहे थे। उसके पुत्र अभिषेक ने घर से बाहर निकल कर कार सवार युवकों को हॉर्न बजाने से मना किया जिस पर आरोपी उसके बेटे के साथ मारपीट करने लगे। 

अभिषेक के शोर मचाने पर वह बचाव में आई तो उसके साथ भी मारपीट की। युवकों ने लोहे कि राड से अभिषेक पर हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। इसी दौरान उन्हे बचाने पहुंचे पड़ोसी संदीप व उसकी पत्नी तान्या के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं कार सवार युवकों ने तोड़फोड़ भी की। पीड़ित ने सेराज, जितेंद्र रावत, अंकित पुत्र जितेंद्र, सलमान पुत्र सरफराज व साइन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पीड़ित परिवार ने अपने फेसबुक अकाउंट से घटना की पूरी जानकारी वायरल कर दी है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। उधर सीओ सदर अजेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed