फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu organization rucks after found cattle residue near police station in Baghpat

बागपत: थाने के पास गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर किया हंगामा

Sat, 23 Feb 2019 01:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Feb 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Hindu organization rucks after found cattle residue  near police station in Baghpat
baghpat news

यूपी के बागपत शहर में महिला थाने के पास यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोकशी के विरोध में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीन दिन में खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हो गए। पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दफना दिया। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह आठ चमरावल रोड पर महिला थाने के पास यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री विक्की चौधरी, भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कहा महिला थाने के पास गोकशी की घटना हुई है, इसने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी। पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती। चमरावल रोड पर लूटपाट की घटनाएं भी होती हैं। पुलिस गोकशी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। रात्रि में अज्ञात लोगों ने दो गोवंशीय पशुओं का कटान कर दिया। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस पर विहिप कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर गोवंशीय पशुओं के अवशेषों को दफना दिया। विहिप के नगर मंत्री विक्की चौधरी ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में सुनील मुखिया, रोहित, दीपक, प्रदीप गोटी आदि रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed