{"_id":"62d6491df9e0564f42189266","slug":"hindu-muslim-unity-was-seen-in-sadbhavna-marathon-in-baghpat-people-of-all-castes-and-religions-ran-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सद्भावना मैराथन में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता, एकसाथ दौड़े सभी जाति और धर्म के लोग, हुई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सद्भावना मैराथन में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता, एकसाथ दौड़े सभी जाति और धर्म के लोग, हुई पुष्पवर्षा
Tue, 19 Jul 2022 11:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:33 AM IST
सार
बागपत में गेटवे इंटेरनशनल स्कूल की ओर से राष्ट्र वंदना चौक से इस मैराथन की शुरुआत कराई गई। मैराथन में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल दिखी।
विज्ञापन
सद्भावना मैराथन बागपत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार सुबह सद्धभावना मैराथन का आयोजन किया गया। गेटवे इंटेरनशनल स्कूल की ओर से राष्ट्र वंदना चौक से इस मैराथन की शुरुआत कराई गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू कराई। जहां हिंदू और मुस्लिम की एकता दिखाई दी और सभी ने मिलकर मैराथन में दौड़ने वालों पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
मैराथन राष्ट्र वंदना चौक से स्कूल पर खत्म हुई। जहां एसपी नीरज जादौन ने कहा कि यहां सभी धर्म और जाति के लोग है और सभी को एक साथ भाईचारा बनाकर रहना चाहिए। सभी को देश की शांति के लिए एकजुट रहना चाहिए, क्योंकि एकजुटता से हमारी ताकत भी बढ़ती है।
विज्ञापन