फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu families escaping in meerut and the villagers are angry in uttar pradesh

हिंदू पलायन से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश, नईम के खिलाफ केस दर्ज, पुलिसफोर्स तैनात

Fri, 21 Dec 2018 04:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Dec 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Hindu families escaping in meerut and the villagers are angry in uttar pradesh
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मढियाई गांव में हिंदू परिवार द्वारा किए गए पयालन को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा करते हुए भाजपा विधायक संगीत को सोम को गांव में बुलाने की मांग की। इस दौरान एसडीओ अमित कुमार और सीओ सरधना संतोष कुमार भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने यह भी नारे लगाए कि सरधना क्षेत्र में गोहत्या नहीं चलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान के आरोपी बेटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने प्रधान के एक बेटे नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मढियाई गांव के एक पक्ष ने सीओ से मुलाकात की थी तो दूसरे पक्ष ने कोतवाली में शिकायत की थी। सैनी समाज के युवक ने ग्राम प्रधान के दो बेटों पर मारपीट करने और गांव छुड़ा देने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं वह वृद्ध मां के साथ गांव छोड़कर लावड़ चला गया।

विज्ञापन

बता दें कि ग्राम प्रधान ने भी सैनी समाज के युवक पर घर के सामने कूड़ा डालकर गंदगी करने और सरकारी मकान नहीं बनवाने पर भुगत लेने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वहीं, पुलिस ने एक हमलावर एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सरधना में कोतवाली क्षेत्र के मढियाई गांव निवासी मुकेश सैनी पुत्र रामचंद्र ने गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर सीओ संतोष कुमार को शिकायती पत्र सौंपा था। मुकेश सैनी के साथ सैनी समाज के लोग भी सीओ से मिले थे।

मुकेश सैनी ने बताया था कि बीती दस दिसंबर को वह अपने घर के बाहर नाली साफ कर रहा था। आरोप है कि ग्राम प्रधान के दो बेटों ने उससे गालीगलौज की। इतना ही नहीं उसे गांव छोड़ने की धमकी दी। मुकेश सैनी ने इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसने गुरुवार को गांव से पलायन कर दिया। मुकेश अपनी वृद्ध मां जमुना के साथ मढियाई में मकान का ताला लगाकर चला गया। 

वहीं ग्राम प्रधान जमील उर्फ मुन्ना ने भी कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि मुकेश सैनी उस पर अपात्र होते हुए भी सरकारी योजना के तहत मकान दिलाने का दबाव बना रहा था। सरकारी मकान नहीं बनने पर मुकेश ने उनके घर पर आकर अभद्रता की और धमकी भी दी। 

ग्राम प्रधान ने बताया कि यह मामला ग्रामीणों के सामने आया तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने से रोक दिया था। उन्होंने बताया कि मुकेश का परिवार लावड़ में भी रहता है। यहां घर में उसकी मां जमुना अकेली रहती थी। प्रधान का कहना है कि मुकेश सैनी के पलायन की उन्हें जानकारी नहीं है। मामला दो समुदाय का होने से चर्चा का विषय बना हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed