फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Himayunpur surrounded by waterlogging

Meerut News: जलभराव से घिरा हिमायूंपुर

Mon, 25 May 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Himayunpur surrounded by waterlogging
विजय कुमार
- पड़ताल में स्वच्छ भारत के दावों की खुली पोल:
विज्ञापन

- जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे और गुजर रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन और हर घर जल भले ही कागजों पर गांवों की तकदीर बदलने का दावा कर रही हों लेकिन हस्तिनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हिमायूंपुर की जमीनी हकीकत इन दावों को मुंह चिढ़ा रही है। गांव में लंबे समय से जारी जलभराव और गंदगी ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर रखा है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि मासूम बच्चे और छात्राएं कई फीट गहरे गंदे पानी से होकर स्कूल और घर आने-जाने के लिए मजबूर हैं।
गांव के मुख्य रास्तों और तिराहे की तस्वीरें बदतर स्थिति बयां कर रही हैं। गांव के किनारे स्थित तालाब के ओवरफ्लो होने और नालियों के चोक होने और उचित निर्माण न होने के कारण रास्तों ने तालाब का रूप ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। अभी मानसून की बारिश शुरू भी नहीं हुई है और गांव टापू में तब्दील हो चुका है। इससे आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तालाब की सफाई तो दूर गांव में भी सफाई की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन



दावों और हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत करते हुए देश के गांवों को साफ, सुंदर और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया था। इसके बाद हर घर जल योजना से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल और बेहतर जीवन स्तर देने का वादा किया गया। लेकिन हिमायूंपुर की यह दुर्दशा बयां करती है कि धरातल पर बजट ठिकाने लगाने के बावजूद स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा, दहशत में ग्रामीण

गांव के मुख्य रास्तों पर महीनों से जमा पानी के कारण मच्छरों का भारी प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और त्वचा संबंधी (स्किन इन्फेक्शन) बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस जलभराव को खत्म नहीं कराया तो गांव में महामारी फैल सकती है।


क्या कहते हैं हिमायूंपुर के ग्रामीण

गांव में पिछले कई महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार ग्राम पंचायत सचिव और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। अब तो घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। -बाबूराम कश्यप


बच्चों को रोज गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। डर बना रहता है कि कहीं कोई बच्चा फिसलकर गहरे पानी में न गिर जाए। प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। -ललित कुमार



तालाब की सफाई समय पर नहीं हुई और नालियां भी चोक पड़ी हैं। इसी वजह से पूरा गांव पानी में डूबा है। बारिश शुरू होने के बाद हालात और खराब हो जाएंगे। -अजब सिंह



गंदे पानी और मच्छरों से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। अगर जल्द सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो गांव में महामारी फैल सकती है। -विजय कुमार




बीडीओ को दिए जाएंगे निर्देश

अगर हिमायूंपुर गांव में जलभराव हुआ है तो तुरंत समस्या का समाधान कराया जाएगा बीडीओ हस्तिनापुर को निर्देश दिए जाएंगे और समस्या का समाधान कराया जाएगा। -संतोष कुमार, एसडीएम, मवाना

विजय कुमार

विजय कुमार

विजय कुमार

विजय कुमार

विजय कुमार

विजय कुमार

विजय कुमार

विजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed