फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   himachal score 297 in CK naidu

हिमाचल ने बनाए 297 रन, जीशान अंसारी ने चटकाए चार विकेट

Thu, 02 Feb 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 02 Feb 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
himachal score 297 in CK naidu
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

भामाशाह पार्क में बुधवार से शुरू हुए सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी मैच में हिमाचल प्रदेश ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए पहली पारी में 9 विकेट पर 297 रन बना लिए। हिमाचल के पुछल्ले बल्लेबाजों ने संघर्ष करते हुए टीम को सस्ते में आउट होने से बचा लिया। यूपी के गेंदबाज अंतिम समय में विकेट न ले सके।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के कप्तान आकाश वशिष्ठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हिमाचल प्रदेश को पहला झटका यूपी के शुभम मावी ने 1 रन पर दिया। ओपनर बल्लेबाज आरआई ठाकुर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद खेलने आए पीएस खंडूरी भी शून्य पर आउट हो गए। खंडूरी को तेज गेंदबाज दीपक कुमार ने शिकार बनाया। ईसी सेन भी दीपक की गेंद पर आउट हुए। सेन ने तीन रन बनाए। 11 रन पर तीन विकेट गिरने पर हिमाचल की टीम बैकफुट पर आ गई। लेकिन ओपनर बल्लेबाज नकुल शर्मा ओर एआर कलसी ने संभलकर खेलना जारी रखा और टीम का स्कोर 97 रन तक पहुंचा दिया। एआर कलसी 51 और नकुल शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए। लंच तक टीम के 161 रन पर सात विकेट गिर चुके थे। पुछल्ले बल्लेबाजों ने संभाला। राहुल ने आउट होने से पहले 65 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक डीजी कुमार 37 व सिद्धार्थ शर्मा 6 रन बनाकर खेल रहे थे। यूपी की तरफ से मेरठी तेज गेंदबाज दीपक कुमार ने तीन व लखनऊ के फिरकी गेंदबाज जीशान अंसारी ने चार विकेट चटकाए। शुभम मावी व शानू सैनी को एक-एक विकेट मिला। इस मौके पर एमडीसीए के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच संजय रस्तोगी, पिच क्यूरेटर रवींद्र चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed