फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Himachal police took statements on video call from a youth of Bijnor in fake degree case

फर्जी डिग्री के मामले में बिजनौर पहुंची हिमाचल पुलिस, वीडियो कॉल कर लिए युवक के बयान

Sun, 29 Nov 2020 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Nov 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Himachal police took statements on video call from a youth of Bijnor in fake degree case
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने हिमाचल स्थित एक यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करने वाले युवक के बयान दर्ज किए। शुक्रवार शाम हिमाचल पुलिस दल थाने में आमद दर्ज कराने के बाद हिमाचल स्थित मानव यूनिवर्सिटी से जारी एमबीए की डिग्री की जांच के लिए बिजनौर में अफजलगढ़ के मोहल्ला बेगमसराय निवासी युवक मोहम्मद मुदस्सर के घर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मुदस्सर सऊदी में नौकरी कर रहा है। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने उससे मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिये यूनिवर्सिटी से प्राप्त डिग्री के संबंध में पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिले कई अहम सुराग, जल्द खुलेगा राधेश्याम की हत्या का राज, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल नरेश कुमार ने हिमाचल पुलिस की आमद की पुष्टि करते हुए बताया कि वहां स्थित मानव यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित किए जाने के बाद पुलिस लोगों से जानकारी जुटा रही है। मुख्य रूप से वहां से डिग्री हासिल कर चुके युवकों से आवश्यक जानकारी एकत्र कर रही है। इसी मामले को लेकर हिमाचल पुलिस शुक्रवार को मोहल्ला बेगमसराय निवासी युवक के घर पर गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed