{"_id":"5a3d6d3a4f1c1b0d698c3aba","slug":"himaachal-aur-bihar-ke-the-dono-yuvak","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिमाचल और बिहार के थे दोनों छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल और बिहार के थे दोनों छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर आवास चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में मरने वाले दोनों युवक बिहार और हिमाचल के रहने वाले थे। वे यहां मवाना रोड स्थित जेपी कॉलेज से बीटेक कर रहे थे। वहीं बिहार निवासी छात्र आदित्य की मौत का पता चलने पर मां जैसे ही परिजनों के साथ मेरठ के लिए चली तो उनकी भी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
एसओ लालकुर्ती विरेंद्र सिंह के अुनसार आदित्य कुमार (21) पुत्र अनिल कुमार झा निवासी शांतिनगर वार्ड-32 सदरसा, बिहार और गौरव शर्मा (20) पुत्र संजय शर्मा निवासी बरसड़ मेहर जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश मवाना रोड स्थित जेपी कॉलेज में बीटेक कर रहे थे। आदित्य अपने परिवार में इकलौता था, उसके पिता अधिवक्ता हैं। वहीं गौरव भी अपने परिवार में इकलौता था, उसके पिता का ट्रांसपोर्ट का काम है। बृहस्पतिवार रात दोनों छात्र दोस्त के यहां से एक पार्टी से अपने हॉस्टल में जा रहे थे। कमिश्नर आवास चौराहे से जैसे ही गंगानगर की तरफ चले तो डेयरी फार्म के पास कोहरे में बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
सूचना पर यूपी 100, लालकुर्ती और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को दोनों की शिनाख्त हुई। पुलिस ने बताया कि यूपी 15 एजेड 6003 आदित्य की निकली। पुलिस ने दोनों छात्रों का पोस्टमार्टम कराया। सिर में गंभीर चोेट लगने से दोनों की मौत हुई है।
विज्ञापन
आदित्य की मां की भी मौत
छात्र आदित्य की मौत का जैसे ही पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया। पहले मां बेहोश हो गई। उन्हें यही बताया गया कि बेटे की हालत गंभीर है। रिश्तेदार एके झा ने बताया कि आदित्य की मां शकुंतला अन्य परिजनों के साथ शुक्रवार सुबह ट्रेन से चली थी। अचानक बिलखने लगी तो ट्रेन से गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई।