फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highway par vyaapaari

हाईवे पर व्यापारी का अपहरण कर कार लूटी

Thu, 29 Sep 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 29 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
highway par vyaapaari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दुल्हैड़ा चुंगी के सामने हथियार बंद बदमाशों ने व्यापारी का अपहरण कर उसकी कार लूट ली। बाद में व्यापारी को कार से फेंककर फरार हो गए। सूचना पर तीन थानों की पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी दीपक गर्ग पुत्र रामेश्वर दयाल गर्ग लोहे का व्यापार करते हैं। बुधवार सुबह वह अपनी कार  एसएक्स फोर (यूआर 14 क्यू 7368) से मुजफ्फरनगर जा रहे था। सुबह साढ़े सात बजे हाईवे पर दुल्हैड़ा चुंगी के सामने एक बाइक पर सवार चार हथियार बंद बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने व्यापारी से कहा कि तूने पीछे एक्सीडेंट कर दिया है। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी के गन प्वाइंट पर ले लिया और गाड़ी में बैठकर व्यापारी का अपहरण कर भाग निकले। इस बीच बदमाशों ने व्यापारी के मोबाइल की बैट्री निकाल दी और मोदीपुरम-पाबली मार्ग पर व्यापारी को चलती कार से फेंककर फरार हो गए। सूचना पर कंकरखेड़ा, दौराला, पल्लवपुरम पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


22 से 26 साल थी बदमाशों की उम्र
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाशों की उम्र 22 से 26 साल के बीच थी। सभी ने जींस और शर्ट पहन रखी थी। जबकि एक बदमाश ने हेेलमेट लगा रखा था। व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने उसे धमकी दी कि अगर रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा से नहीं भागे बदमाश
हाईवे पर जहां बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, वहां से टोल प्लाजा की दूरी दो किमी की है। बदमाशों को पहले से ही पता था कि अगर टोल प्लाजा से निकले तो पकड़े जाएंगे। बदमाशों ने गाड़ी को उसी कट से मेरठ की ओर मोड़ दिया और व्यापारी को फेंककर जंगल की ओर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed