{"_id":"5b4a44834f1c1b3a748b4ab5","slug":"highway-par-loot-karne-waala-gang-benakaab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूट और दरिंदगी करने वाला गैंग बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूट और दरिंदगी करने वाला गैंग बेनकाब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर लूट और दरिंदगी करने वाला गैंग बेनकाब लूटपाट के दौरान दरिंदगी करने वाले बदमाशों के गिरोह का शनिवार को पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं का खुलासा किया।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार और एएसपी सतपाल सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर चारों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी ने बताया है कि मवाना के काबली गेट में फोटोग्राफर नीरज सहदेव के मकान में 18 जून को लूट हुई थी। बदमाश शादी में फोटोग्राफी की बुकिंग कराने की बात कहकर घर में घुसे थे। घर पर फोटोग्राफर की बेटी अकेली थी। उसको बंधक बनाकर बदमाशों ने 2.75 लाख रुपये, तीन कैमरे और जेवरात लूटे थे।
फोटो फेल, मुखबिर पास
से बदमाश बाइक से आए थे, जो मवाना में इंडियन बैंक के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इस मामले में एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को लगाया। बदमाशों के फोटो वायरल भी किए गए थे। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह ने मवाना पुलिस के साथ मवाना के एक होटल में दबिश देकर चार बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
खुली घिनौनी हरकत की पोल
एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बताया वह जब अपने साथी मोहित के साथ मोदीनगर जा रहा था तो हाईवे पर उन्होंने एक युगल को पकड़ लिया था। दोनों ने युवती को ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। उसके बाद युगल से मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। एनएच-58 पर उन्होंने लूट के साथ दुष्कर्म की पांच घटनाएं करना कबूलीं जबकि घरों में लूट और चोरी की आठ से ज्यादा घटनाएं कीं।
लुटा हुआ सामान नहीं मिला
दर्जन भर घटनाओं का खुलासा करने वाली पुलिस लूटा गया सामान बरामद नहीं कर सकी। फोटोग्राफर के घर से करीब दस लाख का सामान लुटा था। पुलिस उसमें सिर्फ तीन कैमरे बरामद कर पाई। गैंग के दो बदमाशों की तलाश जारी है। लूटा गया कैश हरेंद्र त्यागी के पास होना बताया। आरोपियों से तीन तमंचे, पांच कारतूस व एक चोरी की बाइक भी मिली है।
नीरज बाहर है, आज काम कर दो
सीओ मवाना यूएन मिश्रा ने बताया कि फोटोग्राफर नीरज सहदेव के मकान में लूटपाट कराने वाला उसका ही करीबी निकला। नीरज के संग दीपक निवासी मसूरी इंचौली काम करता था। दीपक के पास आरोपी ईश्वर आता था। दीपक ने ईश्वर को बताया कि मवाना में फोटोग्राफर के घर में काफी पैसा मिलेगा। क्योंकि उसकी बेटी का एमबीबीएस में एडमिशन होना है। पैसा घर पर रखा है। नीरज आज बाहर है, इसकी जानकारी भी दीपक ने दी थी। दीपक ने ईश्वर को नीरज का घर भी दिखाया था।
ये पकड़े आरोपी
अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी सैनी इंचौली, मोहित पुत्र रामचरण, ईश्वर पुत्र राजपाल और सूरज पुत्र सुभाष कुमार निवासी कुनकुरा इंचौली। अर्जुन टेंपो यूनियन का प्रधान और गिरोह का सरगना है। हाईवे पर लूट की सभी घटनाओं की प्लानिंग अर्जुन ही बनाता था।