फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highway khula par nahi hute speed braker

हाईवे से नहीं हटाए स्पीड ब्रेकर, चालकों को उठानी पड़ी परेशानी

Fri, 10 Aug 2018 11:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 10 Aug 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
highway khula par nahi hute speed braker
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कांवड़ यात्रा के कारण एक हफ्ते से बंद चल रहे दिल्ली-देहरादून हाईवे बृहस्पतिवार को खेल दिया गया। दोपहर बाद हाईवे पर सरपट वाहन दौड़े। हालांकि अभी तक स्पीड ब्रेकर नहीं हटाए गए हैं। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, सेवा शिविर खत्म होने के बाद हाईवे किनारे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इस कारण लोग बदबू से परेशान हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली देहरादून हाईवे पर पिछले एक सप्ताह से कांवड़ियों का ही कब्जा था। दो दिन से डाक कांवड़ का इतना जोर था कि निकलना मुश्किल हो रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर तक भी हाईवे पर धीरे-धीरे कांवड़िये निकलते रहे। दोपहर बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरु हुआ। शाम तक वाहनों की संख्या बढ़ गई। हाईवे पर वाहन तो सरपट दौड़ते नजर आए, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए गए स्पीड ब्रेकर नहीं हटाए गए। इस कारण तेज गति से निकल रहे कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो गए। वहीं हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर तो हट गए। लेकिन संचालकों ने गंदगी को वहीं छोड़ दिया। पल्लवपुरम, फेस वन, फेस दो, रुड़की रोड, लेखानगर, बाईपास, सिवाया टोल प्लाजा, दौराला, सकौती, मटौर आदि जगह पर गंदगी के ढेर दिखाई दिए।  
विज्ञापन


टोल कंपनी की है जिम्मेदारी  
हाईवे पर लगे शिविरों की गंदगी को शिविर संचालक साफ नहीं करते हैं। शिविर खत्म होने के बाद शिविर संचालक सफाई पर ध्यान न देकर अपना समान समेटकर चले जाते हैं। इसके बाद टोल कंपनी को हाईवे की सफाई करानी है। हाईवे साफ करने और स्पीड ब्रेकर हटाने की जिम्मेदारी वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed