फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highway jaam today in six places

कृषि कानूनों के विरोध में आज छह जगह हाईवे जाम

Fri, 26 Mar 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
highway jaam today in six places
कृषि कानूनों के विरोध में आज छह जगह हाईवे जाम
विज्ञापन

मेरठ। किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को हाईवे पर छह जगह जाम लगाएंगे। संगठन ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। जाम सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक लगाया जाएगा। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूल बस और शादी के वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। भाकियू मेरठ में छह जगह चक्का जाम करेगी। दिल्ली रोड पर परतापुर में कार्यकर्ता मदन और दीपक घोपला को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल मार्ग पर जंगेठी के सामने सत्यवीर जंगेठी, इसी मार्ग पर दबथुआ में रामबोस और बीरपाल, मेरठ-पौढ़ी मार्ग पर छोटा मवाना में नरेश चौधरी, एनएच-58 पर दौराला में संजय दौरालिया और मेरठ-बागपत रोड पर जानी में हरेंद्र जानी के नेतृत्व में किसान हाईवे जाम करेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के चलते किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी किसान आंदोलन के दौरान कई बार टोल प्लाजा और हाईवे पर जाम के कारण राहगीरों को परेशानी हुई है। इन दिनों रैपिड रेल प्रोजेक्ट और होली के मद्देनजर हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वैसे ही जाम के हालात रहते हैं। ऐसे में किसानों का आंदोलन लोगों की दिनचर्या को कुछ हद तक प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed