फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Highest number of 57 fever patients found in Dastak campaign

Meerut News: दस्तक अभियान में बुखार के सबसे ज्यादा 57 रोगी मिले

Thu, 18 Apr 2024 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Highest number of 57 fever patients found in Dastak campaign
शामली। जिले में चल रहे दस्तक अभियान में बुखार के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। 10 अप्रैल से शुरू हुए दस्तक अभियान में आशाओं ने 56478 घरों में दस्तक दी। इनमें बुखार के सबसे अधिक 57 रोगी मिले हैं और 23 घरों में मच्छर प्रजनन पाया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के साथ दस अप्रैल से जिले में दस्तक अभियान भी शुरू किया गया। इस अभियान के तहत आशा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मरीजों की तलाश करेंगी और उनकी सूची ई कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। आशा को एक दिन में 20 घर कवर करने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में करीब 926 आशा हैं। इस तरह से 20 दिन के अभियान में ढ़ाई लाख से ज्यादा घरों पर आशाएं दस्तक देंगी। इस अभियान में अभी तक आशाओं द्वारा 56478 घरों का भ्रमण किया जा चुका है। इस दौरान बुखार के सबसे ज्यादा 57 रोगी सामने आए हैं। नजला, जुकाम, खांसी के छह मरीज मिले हैं। इसके अलावा कुष्ठ रोगी दो, कुपोषित बच्चे 18 और 23 घरों में मच्छर प्रजनन पाया गया है। दिव्यांग कोई बीमार नहीं मिला है। इस दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में दस अप्रैल से दस्तक अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत आशाएं घर-घर जाकर मरीजों की जानकारी ले रही हैं। अभी तक बुखार के 57 केस सामने आए हैं। ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed